बाड़मेर में किसान के खेत में निकलने लगा क्रूड ऑयल:बोला- 1 बीघा में फैला, खेती कैसे करूंगा; इंजीनियर टैंकर में खाली करवा रहे

ऐश्वर्या वेल पॉइंट- 8 के नजदीक किसान के खेत कें अंदर सें ऑयल निकलने लग गया। इसके बाद खेत मालिक व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर केयर्न वेदांता के अधिकारी भी पहुंचे। घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके काऊ खेड़ा ग्राम पंचायत ऐश्वर्या वेलपेड की है। नागाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जमीन के अंदर बिछी पाइप लाइन लिकेज होने के बाद क्रूड ऑयल का पास के खेत में रिसाव हुआ है। फिलहाल कंपनी के अधिकारी जेसीबी से गड्‌डा खोदकर वैक्यूम पंप से टैंकर भरवा रहे हैं। किसान ने कहा- क्रूड ऑयल खेत में 1 बीघा में फैल गया है। अब खेती करना मुश्किल हो जाएगा। पहले भी खेत में दरारें आई थी। नागाणा थाने के हैड कांस्टेबल गुमानाराम ने बताया- कंपनी के अधिकारियों ने किसान से बात कर ली। जेसीबी से गड्‌डा खोदकर वैक्यूम पंप से टैंकर से भरवाकर ऑयल को खाली किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी लीकेज का पता लगाने में जुटे है। किसान बोला- खेती कैसे करूंगा खेत मालिक हरजीराम ने बताया- पाइप लाइन से 50 मीटर दूर ही मेरा खेत है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे खेत में से क्रूड ऑयल का रिसाव होना शुरू हुआ। देखते ही देखते करीब एक बीघा जमीन में क्रूड ऑयल का फैल गया। इससे मेरे जमीन को नुकसान हुआ है। मैं अब खेती भी नहीं कर पाऊंगा। अधिकारियों से कहा तो उन्होंने कहा कि पहले लीकेज का पता लगाकर उसको रोकने दो। किसान का आरोप है कि पहले भी मेरे खेत में दरारें आ चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *