एक प्राइवेट कंपनी की क्रेन की वजह से 11 केवी बिजली की लाइन टूट गई। इससे खेतों में लगी मोटर और उसके पार्ट्स जल गए। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बाड़मेर जिले के शिव ब्लॉक के पाबूमाली गांव में गुरुवार दोपहर 12 बजे का है। सूचना मिलने पर डिस्कॉम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मांग रखी कि इस नुकसान की भरपाई गांव के स्कूल में आर्थिक सहयोग से करनी हागेी। वहीं डिस्कॉम की ओर से भी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। क्रेन में अटकी लाइनें, बिजली का पोल टूटकर गिरा दरअसल, शिव उपखंड के पाबूमाली गांव में विंड का काम प्राइवेट कंपनी की ओर से किया जा रहा है। कंपनी की भारी भरकम वजनी क्रेन ने मौखाब जीएसएस से पाबूमाली फीडर जाने वाली 11केवी के लाइट लाइन सड़क के ऊपर से गुजर रही थी। इस दौरान क्रेन मशीन लाइट लाइन से अटकने से पोल टूट गया। गनीमत यह रही कि क्रेन में करंट नहीं फैला इससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं लाइन टूटने से किसानों के कृषि कुआं पर लगे उपकरण जल गए। इसके बाद ग्रामीणों ने क्रेन को रुकवाकर धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की। सरकारी स्कूल में आर्थिक सहयोग देने की मांग पर ग्रामीणों और कंपनी के बीच सहमति बन गई। इसके बाद धरना समाप्त किया। एसई अशोक मीना ने बताया- स्थानीय लोगों ने डिस्कॉम लाइन टूटने की सूचना दी और तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजा गया गया है। प्राइवेट कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए है। वहीं नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।


