बाड़मेर जिले के शिव इलाके के पुषड गांव में नंदी (बैल) को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गो भक्तों का आरोप है कि नंदी के पैरों को बांधा गया। उनकी आंखों में मिर्ची डाली गई। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। नंदी को गोशाला को पहुंचाया गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने परिवाद दर्ज कर 7 जनों को डिटेन किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नंदी बार-बार किसानों के खेत में घुस रहा था। इससे तंग आकर नंदी को गाडी में डालकर ओरण की जमीन पर छोड़ कर आए। मिली जानकारी के अनुसार पुषड़ गांव में एक नंदी बार-बार किसानों के खेत में घुस रहा था। किसानों ने कई बार उसको दूर ले जाकर छोड़ा था। रविवार को नंदी को गाडी में डालकर पाबूजी की ओरण छोड़ दिया। इसके बाद वहां पर ग्रामीण और गोभक्त इकट्ठे हो गए। विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर लोगों से समझाइश की। वहीं नंदी को प्राइवेट वाहन से नंदी गौशाला में छुड़वाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नंदी को प्रताड़ित किया गया। उसके पैरो को बांधा गया। उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज किया गया है। शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया- परिवाद पर हमने रवि कुमार पुत्र डुंगराराम निवासी देवका, भूराराम पुत्र प्रेमाराम निवासी तारातरा, गनी पुत्र कमालखा, रज्जाक पुत्र अमीन खा दोनों निवासी कानासर, नरेश पुत्र बाबूराम निवासी खोडाल, अमराराम पुत्र खेताराम निवासी सिंयाणया, बरक्त पुत्र अदरीम खा निवासी कानासर को डिटेन किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।


