बाड़मेर में 20 फीट जमीन की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। वहीं एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ करने के साथ-साथ, मामले शेष रहे आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला 20 फरवरी का है।पूनम सिंह पुत्र सादुलसिंह निवासी तुडबी ने बाड़मेर हॉस्पिटल में एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था- 19 फरवरी को भाई शेभूसिंह मवेशियों को पानी पिलाने हमारे खेत गया था लौटते वक्त गांव तुड़बी स्कूल के पास जामतसिंह पुत्र पोलसिंह, मालसिंह पुत्र चुतरसिंह, जुजारसिंह पुत्र रायसिंह, हाथीसिंह पुत्र उगमसिंह, उम्मदेसिह पुत्र चुतरसिंह, शैतानसिंह, दीपसिंह पुत्र वींजरासिंह, खुमाणसिंह, बाबूसिंह पुत्र नेतसिंह, मालमसिंह पुत्र भेरूसिंह, किशनसिंह पुत्र बसतसिंह, रायसिंह पुत्र नेतसिंह, गिरधरसिंह पुत्र उगमसिंह, जोगराज सिंह पुत्र उम्मेदसिंह, कालूसिंह पुत्र कुशलसिंह, हपू कंवर पत्नी कमलसिह, सूरजकंवर पत्नी जामतसिंह लाठियों-डंडो से शेभूसिंह पर हमला कर मारपीट कर दी। मोहनसिंह की हुई थी मौत बीच बचाव करने आए मानसिंह उर्फ मोहनसिंह, भोजराजसिंह व भूरसिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी। मोहन सिंह के सिर पर लाठी लगने से उसका सिर फट गया। वहीं, इलाज के दौरान मानसिंह उर्फ मोहनसिंह पुत्र रायसिंह निवासी तुड़बी की मौत हो गई थी। एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया- गिराब थानाधिकारी जगदीशसिंह के नेतृत्व में टीम ने चार दिन बाद नामजद आरोपी दीपसिंह पुत्र बीजरासिंह, किशनसिंह पुत्र बसंतसिंह, उम्मेदसिंह पुत्र चुतरसिंह, शैतानसिंह पुत्र बीजराजसिंह, जामतसिह पुत्र पोलसिंह, रायसिंह पुत्र नेतसिंह सभी निवासी तुड़बी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से जांच व पूछताछ की जा रही है। वहीं शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे जुड़ी खबरें पढ़े….. भतीजी की शादी से 2 दिन पहले चाचा की हत्या:जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महीने पहले हुआ था समझौता बाड़मेर में जमीन विवाद में मर्डर, धरने पर बैठे परिजन:गिरफ्तारी की मांग; दो पक्षों के बीच लाठी-डंडो से हुआ था खूनी संघर्ष


