विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बाड़मेर और बालोतरा जिले के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बाड़मेर के तारातरा में मिनी खेल स्टेडियम बनाने और बालोतरा के सिवाना में सिंथेटिक हांकी ग्राउंड बनाने की घोषणा की है। बाड़मेर और बालोतरा जिले में सड़कों के लिए 34.63 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। वहीं जोजरी व बांडी नदी से गिरने वाले ट्रेटेड वाटर को पाइप लाइन से रिफाइनरी पचपदरा तक पहुंचाने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा की है। दरअसल, वित मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 11 जनवरी को बजट विधानसभा में पेश किया गया। उस बजट पर चर्चा करने के बाद उस पर जवाब देते हुए वित मंत्री ने कई घोषणाए की है। जिसमे बाड़मेर और बालोतरा के लिए सड़क, पाइप लाइन, खेल और हेल्थ में घोषणा की है। सड़क निर्माण पानी पाइप लाइन और बनेगी डीपीआर युवा विकास एवं कल्याण हेल्थ सुविधाएं


