बाड़मेर में सोलर प्लांट केबल चोरी चार गिरफ्तार किए गए हैं। चूली और भादरेश प्लांट से तांबे की केबल बरामद हुई है और आरोपियों पर पहले से भी केस दर्ज हैं। ग्रामीण थाना पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत कार्रवाई करते हुए चूली और भादरेश स्थित सोलर प्लांटों से तांबे की केबल चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। दो अलग अलग प्लांटों में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार चूली निवासी महेंद्रपालसिंह ने रिपोर्ट दी थी कि 21 जनवरी और 6 फरवरी की रात को चोरों ने गांव चूली स्थित स्प्रंग रेन्यूबल एनर्जी कंपनी के 150 मेगावाट सोलर प्लांट में घुसकर सोलर प्लेटों से तांबे की केबल काटकर चोरी कर ली। इस पर मामला दर्ज किया गया। दूसरी एफआईआर सुमेरदान चारण निवासी उज्जला, पोकरण हाल लीगल एडवाईजर साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड बाड़मेर ने दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 30-31 की रात को गांव ईश्वरपुरा भादरेश स्थित सोलर प्लांट में घुसकर सोलर पैनल के नीचे लगी तांबे की केबलें चुरा ली गईं। एसपी के निर्देश पर बनी टीम एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने मामले के खुलासे के लिए बाड़मेर ग्रामीण थाना थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई लाधुराम की टीम बनाई। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूचना और तकनीकी आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विश्नाराम पुत्र जोगाराम निवासी रामसर का कुआं, जोगाराम पुत्र विश्नाराम निवासी राजीव नगर खड़ीन रामसर, पर्बतसिंह पुत्र खेराजराम निवासी पाबड़ों की ढाणी कपूरड़ी और उगाराम पुत्र खरथाराम निवासी राणीगांव कला शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तांबे की केबल बरामद की गई। आरोपियों पर पहले से भी केस दर्ज पुलिस के अनुसार विश्नाराम के खिलाफ चोरी के 4 केस दर्ज हैं। जोगाराम पर 3 केस दर्ज हैं। पर्बतसिंह के खिलाफ चोरी के 5 और एक मारपीट का मामला दर्ज है। उगाराम के खिलाफ भी एक चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस अब अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।


