बाड़मेर में 2024 की बड़ी घटनाएं:मिग-29 हुआ क्रैश, चुनाव में हारे मंत्री; बोरवेल में गिरा, कंगन तोड़ एग्जाम में एंट्री

साल 2024 बीतने में कुछ घंटों का समय बचा हैं। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। राजनीति हो, क्राइम या फिर हादसे। पूरे बाड़मेर सहित पूरे प्रदेश को इन घटनाओं ने हिलाकर रख दिया। कैलेंडर पर इस साल के कई दिन और तारीख भूले से भी नहीं भुलाए जाएंगे। आइए रिकॉल करते हैं इन घटनाओं को मिग-29 क्रैश, पायलट सुरक्षित जिले के कवास और उतरलाई ऐयर बेस के पास 2 सितंबर को मिग-29 क्रैश हुआ। इसमें दो पायलट सुरक्षित निकल गया। पायलट की सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। कवास आबादी को बचाने के साथ मंगला प्रोससिंग टर्मिनल से दूर धोरों में ले गए। बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम बाड़मेर के गुड़ामालानी में 20 नंबवर को बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गई। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद रात करीब 10 बजे बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया। देसी जुगाड़ तकनीक एक्सपर्ट मेड़ा (जालोर) निवासी माधाराम के नेतृत्व में टीम ने पीवीसी पाइप, रस्सी, तार सहित अन्य जुगाड़ से बच्चे को रेस्क्यू किया। अरुणाचल प्रदेश में हुए थे शहीद नखत सिंह 27 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। इसमें बाड़मेर के हरसाणी गांव के रहने वाले हवलदार नखत सिंह भाटी भी शामिल थे। भाटी की शहादत की खबर मिलते ही गांव के बाजार बंद हो गए थे और मातम छा गया था। 29 अगस्त को हेलिकॉप्टर से पार्थिव देह को उतरलाई एयरबेस लाया गया था। यहां से आर्मी की टीम पार्थिव देह को जालीपा (बाड़मेर) मिलिट्री स्टेशन लेकर गई थी और फिर पैतृक गांव हरसाणी के लिए रवाना हुई थी। पैतृक गांव में उनके बेटे ने मुखाग्नि दी थी। एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए दीवार से तोड़े कंगन 1 दिसंबर से पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा-2023 आयोजित हुई। एग्जाम देने पहुंची महिला अभ्यर्थी को जांच दल ने लाख के कंगन के साथ एंट्री देने से रोक दिया। महिला के हाथ से कंगन नहीं निकला तो उसने दीवार पर मार-मारकर कंगन तोड़ दिया और सेंटर पर प्रवेश लिया। पद्मश्री से सम्मानित स्व. मगराज जैन की पत्नी और बेटी के साथ ठगी बाड़मेर शहर की पॉश कॉलोनी महावीर नगर में 20 सितंबर को पद्मश्री से सम्मानित स्व. मगराज जैन की पत्नी और बेटी को झांसे में लेकर 2 ठग सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। घटना पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात के समय घर पर मां-बेटी ही थे। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ठगों की तलाश शुरू कर दी है। अभी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। शिव विधायक के लोकसभा चुनाव लड़ने से त्रिकोणीय मुकाबला, मंत्री हारें 4 अप्रैल को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज के साथ मीटिंग कर लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने की घोषणा की। इससे बाड़मेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को करारी हार हुई। वहीं आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उम्मेदाराम बेनीवाल जीट गए। बाड़मेर के एक बूथ फर्जी वोटिंग के बाद दुबारा वोटिंग भी करवाई गई। पुलिस ने यजमान बनकर तांत्रिक को पकड़ा जोधपुर रेंज की पुलिस ने यजमान बनकर तांत्रिक को गिरफ्तार किया। बाड़मेर पुलिस लाइन में 14 दिसंबर को खुलासा किया था। नागौर में पुलिस से बचने के लिए हथियार सप्लायर तांत्रिक बन गया। भनक लगी तो पुलिस वेश बदलकर पीड़ित बनकर तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक पुलिसकर्मी के बाल पकड़कर तंत्र-मंत्र करने लगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का असली नाम पुकारा तो वह घबरा गया। पुलिस ने तांत्रिक को पकड़ लिया। पैरोल पर 23 साल से फरार आरोपी को पकड़ा जोधपुर रेंज की पुलिस ने 3 अप्रैल को बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए हरलाल हत्याकांड के 23 साल से फरार आरोपी लालसिंह को गिरफ्तार किया है। उससे बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। आरोपी वर्ष 1994 में हरलाल की हत्या के बाद गिरफ्तार हुआ। वर्ष 2002 में पैरोल पर जाने के बाद फरार हो गया था। फरारी के दौरान आरोपी ने लूट, डकैती, चोरी, अपहरण, मारपीट, फायरिंग व राजकार्य में बाधा जैसी 18 वारदातों को अंजाम दिया। रेगिस्तान में मई माह में तापमान पूरे देश में रहा ज्यादा रेगिस्तान में भीषण गर्मी की वजह मई माह में पानी का छिड़काव करना पड़ा। तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। देश में कई बार तापमान पहले और दूसरे नंबर पर रहा था। हीटवेव से बालोतरा में मजदूरों की मौत भी हुई थी। एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थी प्रिंसिपल के बोनट पर बैठी बाड़मेर में परीक्षा केंद्र एमबीसी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में प्री-डीएलएड परीक्षा में 30 जून को एक महिला अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलने पर वह प्रिंसिपल की कार के सामने खड़ी हो गई। जब प्रिंसिपल गाड़ी आगे लेने लगे तो छात्रा ने बोनट पर बैठने का प्रयास किया। इस दौरान प्रिंसिपल और परीक्षार्थी के बीच तीखी बहस भी हुई। छात्रा ने करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा किया। हालांकि पुलिस और परिजन से बातचीत के बाद छात्रा पीछे हटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *