एएनटीएफ और बाड़मेर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के घर से 99 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज है। इसमें 2 एनडीपीएस के दर्ज है। फिलहाल टीम आरोपी से एमडी की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिह मीना ने बताया- एएनटीएफ के प्रभारी महिपालसिंह टीम को सूचना मिली थी कि वांकलपुरा महाबार में रूघाराम उर्फ रघुवीर के घर में में भारी मात्रा में अवैध मादक-पदार्थ एमडी छुपा कर रखी हुई है। सदर थाना इंचार्ज मंजु चौहान (RPS प्रोबेश्नर) मय टीम और एएनटीएफ टीम इंचार्ज एएसआई महिलपालसिंह टीम ने रूघाराम उर्फ रघुवीर निवासी वांकलपुरा महाबार के घर पर दबिश दी गई। घर की तलाशी लेने पर रूघाराम उर्फ रघुवीर के घर से अवैध मादक पदार्थ एमडी 99 ग्राम जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। 6 मामले दर्ज है इसमें 2 एनडीपीएस के पुलिस ने बताया कि आरोपी रूघाराम उर्फ रघुवीर के खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज है। इसमें 2 मामले एनडीएस एक्ट के है। साथ ही चोरी, मारपीट और शराब तस्करी के शामिल है। कार्रवाई में सदर थानाधिकारी बगडुराम, हैड कॉन्स्टेबल ठाकरसी, कॉन्स्टेबल भरत कुमार, सुरेश कुमार, शंकरसिंह और महिला कॉन्स्टेबल पूनम शामिल रही। एएनटीएफ इंचार्ज एएसआई महिपालसिंह, हैड कांस्टेबल किशोर कुमार, देवाराम, मालाराम, खिवसिंह, सदाम, अशोक कुमार और ओमप्रकाश शामिल है।


