बाड़मेर जिले की पुलिस ने होली व धुलंडी पर्व पर ड्यूटी करने के बाद आज बुधवार को पुलिस लाइन होली खेली। इस दौरान एसपी, एएसपी, सहित अधिकारियों और जवानों ने मिलकर होली खेली। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी पुलिस लाइन पहुंचे। अधिकारियों और जवानों के साथ होली खेली। एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। डीजे की धुन पर विधायक, एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने जमकर डांस किया। ढोल व पारंपरिक गीतों की धुन पर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने ठुमके लगाए। एसपी ने कहा कि होली त्योहार पर जवान व अधिकारी ड्यूटी करते हैं और परिवार के साथ पर्व नहीं बना पाते हैं। जवानों की हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस परिवार के साथ होली खेलने की परंपरा है। तस्वीरों में देखिए पुलिस की होली… पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस अधिकारियों व जवानों ने होली खेलनी शुरू की। इस दौरान एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी नितेश आर्य सहित डीएसपी भी मौजूद रहे। सीआई, थानाधिकारियों और पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली। विधायक भाटी ने पुलिस लाइन में खेली होली शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पुलिस की होली खेलने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाया। साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। इस दौरान जवानों ने भाटी और बाड़मेर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा को कंधों पर उठा लिया।


