जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ के दौरान गांव गौहीरां, नकोदर में टूटे हुए घर को बनाने की शुरुआत की है। यह घर बाढ़ की वजह से टूट गया था। क्लब की तरफ से उसे नया बनाने की पहल की गई है। क्लब के प्रधान डॉ. पूजा कपूर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. एसपीएस ग्रोवर, पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. एमएस भूटानी, कुलदीप सिंह, प्रधान इलेक्ट तरसेम सिंह और सेक्रेटरी इलेक्ट हरविंदर सिंह ने गांव गौहीरां जाकर घर का नींव पत्थर रखवाया। रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने घर बनाने का पूरा बजट खुद उठाया है।


