बाथरूम में गीजर फटने से महिला की मौत

शहर के बीबी वाला रोड पर सोमवार को गीजर फटने से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घर के बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर का उपयोग कर रही थीं। इसी दौरान अचानक गीजर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्य और पड़ोसियों ने घायल अवस्था में महिला को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गीजर में तकनीकी खराबी, गैस का रिसाव, या पानी के अधिक दबाव के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उपकरणों की हर साल सर्विस अनिवार्य इलेक्ट्रॉनिक्स माहिर जगजीत सिंह के अनुसार घरों में उपयोग होने वाले गीजर यदि सही रखरखाव के बिना चलाए जाएं तो गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। गीजर फटने के पीछे प्रेशर रिलीज वाल्व का खराब होना, थर्मोस्टेट की गड़बड़ी, पानी की सप्लाई बंद होने पर भी गीजर चालू रहना और पुराने या जंग लगे टैंक जैसे कारण जिम्मेदार होते हैं। टैंक के भीतर अत्यधिक दबाव बनने पर विस्फोट की स्थिति पैदा हो सकती है। गलत इंस्टॉलेशन या लोकल फिटिंग भी जोखिम बढ़ा देती है। हर साल सर्विस कराना, आईएसआई मार्क वाला गीजर लगवाना, सेफ्टी वाल्व की जांच कराना और पानी की सप्लाई बाधित होने पर तुरंत स्विच बंद करना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *