बादलों ने उछाला पारा, 15.3 डिग्री रिकार्ड, पिछले साल 10 डिग्री था

बीकानेर | ना पश्चिमी विक्षोभ ना बारिश के कोई आसार अचानक आए बादलों ने रात की सर्दी का मिजाज गर्म कर दिया। पहली बार फरवरी में रात का तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 9 फरवरी को 10 डिग्री तापमान था। यानी इस साल की तुलना में पिछले साल ठंडक ज्यादा थी। दरअसल सोमवार को दिन में बादल छाने लगे। हालांकि बादल निम्न परत के थे जिसमें बारिश जैसी कोई संभावना नहीं थी। रात में भी बादल छाए थे। रात में बादल छाने के कारण नमी जमीन तक नहीं आ पाई और तापमान की सुई ऊपर बढ़ गई। 15 डिग्री तापमान पार हो गया। जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। यानी पिछले साल जो रात का तापमान 9 फरवरी को 10 डिग्री था वो सही था। हालांकि 24 घंटे पहले रात का तापमान 13 डिग्री के करीब था मगर फिर दो डिग्री और बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंचने से रात में रजाइयां चुभने लगीं। सोमवार को दिन में भी धूप के बीच बादलों की आवाजाही रही मगर बादल धूप के तीखेपन को रोक नहीं पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *