बादल छाने से दिन के तापमान में आई गिरावट:रात में अधिकमत तापमान 25 डिग्री दर्ज, दो दिन बाद बारिश के आसार

मंदसौर में मौसम बदल गया है। सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक कि गिरावट आई है, जबकि रात के तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया है। जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 23 से 28 दिसम्बर तक सीजन के पहले मावठे का अनुमान जताया है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर हो सकता है। इस कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी, जो अरब सागर से नमी लाएगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। दिसंबर में बारिश का रहता है ट्रेंड प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *