शिअद विधानसभा हलका दाखा के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन आज दोपहर 1:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा किया जाएगा। रायकोट रोड पर एरो हब के सामने तैयार किए गए इस कार्यालय के उद्घाटन संबंधी जानकारी हलका इंचार्ज जसकरण सिंह देओल ने दी। हर गांव से सैकड़ों की संख्या में बसों, मिनी बसों, दोपहिया वाहनों और कारों के माध्यम से कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के विचार सुनेंगे। देओल ने बताया कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस कार्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल, मीडिया सेंटर, मीटिंग एरिया और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह स्थान पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गतिविधियों को संचालित करने हेतु बनाया गया है।


