बानसूर के बालावास के रहने वाले दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात प्रेम चंद यादव का 23 दिसंबर 2024 को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गई थी। जिसको लेकर आज श्री कृष्ण ग्रुप दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्य उनके घर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी गई और परिजनों को सहायता राशि भेंट की गई और उनकी याद में पौधरोपण किया गया। श्री कृष्ण ग्रुप के सदस्य इंस्पेक्टर सज्जन यादव ने जानकारी देते हुए बताया-सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद यादव की ड्यूटी के दौरान 23 दिसंबर को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। जिसको लेकर आज ग्रुप के सभी सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी गई। इस दौरान श्री कृष्ण ग्रुप दिल्ली पुलिस परिवार के सभी सदस्यों ने 18,87,348 लाख रूपये की सहायता राशि उनके पिता जगदीश यादव और उनकी पत्नी को भेंट की गई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि कभी भी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़े तो श्री कृष्ण दिल्ली पुलिस परिवार आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे। इसी दौरान परिजनों की आंखों में आंसू झलक पड़े। ये रहे मौजूद
इस दौरान सरपंच अमरसिंह यादव, मोहनलाल यादव, रत्तीराम यादव, आर सी यादव, दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर सज्जन यादव, इंस्पेक्टर दाताराम यादव, इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश यादव, पुरुषोत्तम यादव, देवेन्द्र यादव, पवन यादव, रामनरेश यादव, विक्रम यादव, प्रदीप यादव, वीर यादव, शीशराम यादव सहित श्री कृष्ण दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


