बानसूर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 6 लोग घायल हो गए। पहला हादसा कोटपुतली रोड पर कांकरिया के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार दीवार से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कांकरिया बस स्टैंड के पास पहला हादसा यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 10 बजे कांकरिया बस स्टैंड के पास हुआ। फतेहपुरा (पावटा) निवासी विक्रम सिंह बानसूर से अपने घर पावटा जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की सेफ्टी दीवार से टकरा गई। इस हादसे में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विक्रम सिंह को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही बाइक पर सवार थे पांच युवक वहीं, दूसरा हादसा नारायणपुर रोड पर बासना स्टैंड के पास हुआ। यहां एक ही बाइक पर सवार होकर थानागाजी जा रहे पांच युवक अचानक सामने आए जंगली जानवर से टकरा गए, जिससे बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सभी पांचों युवक घायल हो गए। सभी घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को उड़ाया, VIDEO:लोडिंग गाड़ी सहित चार वाहनों में घुसी, सवारी बोलती रही- धीरे चलाओ


