बानसूर में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, मौत:गंभीर हालत में जयपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में हरसौरा थाना इलाके के मुगलपुर गांव में बुधवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार देर शाम जयपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसौरा थाने के हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। हरसौरा थाना प्रभारी जनमेजा राम ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश गुर्जर अपने रिश्तेदार चेतन उर्फ काली और एक-दो अन्य युवकों के साथ खेत में बैठे हुए थे। इसी दौरान चेतन उर्फ काली के हाथ में एक हथियार था, जो अचानक चल गया। गोली सीधे महेश गुर्जर के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएसपी मेघा गोयल ने बताया- मुगलपुर निवासी महेश गुर्जर की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। महेश गुर्जर के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 22 आपराधिक केस दर्ज हैं। बानसूर से कोटपूतली और फिर जयपुर किया गया था रेफर घटना के बाद घायल महेश गुर्जर को तुरंत बानसूर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोटपूतली रेफर कर दिया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह युवक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *