बानसूर विकास अधिकारी एपीओ:कार्यभार संभालने के 24 घंटे बाद विभाग ने आदेश जारी किए

बानसूर पंचायत समिति में विकास अधिकारी सुनीता कुमावत को कार्यभार संभालने के 24 घंटे के भीतर ही एपीओ कर दिया गया है। पंचायती राज विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए उन्हें पंचायती राज मुख्यालय जयपुर ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने करीब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को बानसूर पंचायत समिति में विकास अधिकारी की नियुक्ति की थी। नियुक्ति आदेश के बाद, सुनीता कुमावत ने सोमवार को बानसूर पंचायत समिति में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। हालांकि, कार्यभार संभालने के ठीक अगले दिन, मंगलवार को विभाग ने उन्हें वापस पंचायती राज मुख्यालय जयपुर भेजने के आदेश जारी कर दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *