बाबा के विग्रह का विधि-विधान से अभिषेक:रणजीत अष्टमी महोत्सव पर सवा लाख रक्षा सूत्र किए अभिमंत्रित, भक्तों को होंगे वितरित

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में चार दिवसीय रणजीत अष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को मंदिर में सवा लाख रक्षा सूत्र अभिमंत्रित किए गए और बाबा रणजीत हनुमान के विग्रह का विशेष अभिषेक किया गया। रणजीत अष्टमी महोत्सव की शुरुआत 20 दिसंबर को कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण कर की थी। शनिवार को मंदिर में 51 हजार दीपक से दीपोत्सव मनाया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। भजन पर थिरके भक्त शनिवार रात प्रसिद्ध भजन गायक द्वारिका मंत्री की भजन संध्या आयोजित की गई। भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि यह मंदिर का परंपरागत उत्सव है। रविवार को महोत्सव के तीसरे दिन सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया गया। साथ ही बाबा रणजीत हनुमान के विग्रह का पूरे विधि-विधान से अभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। रणजीत अष्टमी महोत्सव का समापन विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ होगा। श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में शामिल हुए बाबा के विग्रह के अभिषेक और रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित करने के दौरान बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक बाबा के विग्रह का अभिषेक चला। पूरे विधि-विधान के साथ भक्तों ने बाबा का अभिषेक किया। वितरित होंगे अभिमंत्रित रक्षा सूत्र पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि रविवार को अभिमंत्रित किए गए सवा लाख रक्षा सूत्र 23 दिसंबर को प्रभात फेरी के बाद भक्तों को नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। प्रभात फेरी की तैयारियां पूरी 23 दिसंबर की सुबह 5 बजे बाबा रणजीत हनुमान की भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रणजीत अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन इस आयोजन के साथ बाबा की महा आरती और प्रसाद वितरण भी होगा। श्रद्धालु उत्साह से इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए मंदिर में जुट रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *