अमृतसर| फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से बाबा दीप सिंह जी का सालाना गुरमत समागम करवाया। इस मौके जोगिंदर पाल ढींगरा ने मुख्य रूप से शामिल होकर वाहेगुरु का आशीर्वाद दिया। इस गुरमत समागम में ढाडी जत्थे ने गुरु-जस गाकर संगत को निहाल किया। समारोह दौरान ढींगरा ने संबोधित करते कहा कि बाबा दीप सिंह जी दुनिया में एक अनोखे शहीद थे, जिन्होंने अपने खंडे से दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने संसार को दिखाया कि वाहेगुरु का जाप करते दुनिया की हर बाजी जीती जा सकती है। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह रिंकू, धीरज काकरिया, डॉ. राजेंद्र बधवार, ध्रुव काकरिया, अक्षय कुमार मौजूद रहे।


