कवर्धा| बाबा गुरु घासीदास की 268 वीं जयंती ग्राम बसनी में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट थे। पंथी पार्टी ने बाबा के उपदेशों पर आधारित नृत्य का प्रदर्शन किया। रामकुमार भट्ट ने कहा कि गुरु घासीदास ने समाज के उत्थान के लिए अनेक नियम बनाए। साथ ही सत्य और ज्ञान की खोज के लिए कठिन तपस्या कर समाज को सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। यदि बाबा के बताए उपदेशों को अनुशरण कर जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़े तो समाज की तरक्की व कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत को प्रतिपादित कर सम्पूर्ण मानव समाज में समानता और भाईचारा कायम करके मानव कल्याण का बीड़ा उठाया। विशिष्ट अतिथि सेवा राम कुर्रे, सदस्य जनपद पंचायत पंडरिया नंदलाल चंद्राकर, सभापति रवि यादव, महेंद्र धृतलहरे, पुरुषोत्तम निर्मलकर, मनोज जांगड़े, लीलवा चंद्राकर मौजूद थे।


