लुधियाना| चुहड़पुर रोड स्थित संत विहार गली नंबर 6 में सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की झंडा फेरी निकाली गई। पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस क्षेत्र में जब बाबा जी की फेरी पहुंची तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से भगत ओम प्रकाश की अगुवाई में संपन्न हुआ। फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा की पालकी और झंडे का स्वागत किया गया। इस मौके पर पारस घई, वीडीसी मेंबर सोनी वाला, सुनील जटाइन और मास्टर विनायक घई विशेष रूप से उपस्थित रहे। फेरी के दौरान जय बाबे दी और पौणाहारी के जयकारे गूंजे। भजन-कीर्तन की मधुर लहरों के बीच भक्त बाबा की भक्ति में मगन होकर नाचते-गाते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से खीर के लंगर का आयोजन किया। आयोजकों ने बताया कि बाबा की महिमा अपार है और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते रहते हैं।


