बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई

कुडू|अखिल भारतीय धोबी महासंघ के कुडू ईकाई के द्वारा सोमवार को बाबा संत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती ब्लाक रामनगर धोबी टोला और ब्लॉक मोड समारोहपूर्वक जयंती मनाया गया। मौके पर समाज के लोगों ने बाबा संत गाडगे के चित्र के समक्ष केक काटते हुए जन्मदिन मनाया गया। मौके पर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बाबा को नमन करते हुए कहा समाज का उत्थान बगैर जागरूकता के नहीं हो सकता है। बाबा ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो तथा अपने हक तथा अधिकारों के लिए आगे बढ़ो, बाबा संत गाडगे ने स्वच्छता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। मौके पर महासंघ के प्रदेश मी​िडया प्रभारी अमित कुमार प्रदेश नेता राजू कुमार रजक लोहरदगा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रजक ,प्रखंड अध्यक्ष जयधन बैठा,बरूण बैठा, दिलिप बैठा, राजा कुमार, जितेंद्र रजक, सीताराम रजक, गौतम रजक, आकाश बैठा, रूणा बैठा, सुजित रजक, मनीष बैठा, जगबीर रजक, उर्मिला देवी, रमेश बैठा, चंचला देवी, श्याम बैठा, अनिता देवी, अभिषेक कुमार, अधनु बैठा, आरूचि कुमारी, आयुष राज, अर्चना कुमारी, रौशन बैठा, विश्वजीत भारती, शशि कुमार, महादेव भगत, झलकू बैठा, अकला राम, सुदामा प्रसाद, कृष्णा साहू, संजय कुमार तिलका, पंकज भारती, आकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *