बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलवर शहर में प्रताप ऑडिटोरियम से मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च निकाल कर बाबा साहब आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री की ओर से दिए गए बयान का निंदा की। यही नहीं गृह मंत्री के माफी नहीं मांगने पर आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उनका पुतला जलाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
बसपा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल बौद्ध ने कहा कि संविधान के 75 साल होने के अवसर पर सदन में संविधान पर जो चर्चा चल रही थी। इस मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का नाम लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। जिसकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह मांग करती है की अमित शाह को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उनके शब्दों से करोड़ों बाबा साहब के अनुयायियों की भावनाओ को ठेस पहुंची है। गृह मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह बयान दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के नेताओं की मानसिकता कैसी है। भाजपा भी कांग्रेस की राह पर है। पहले कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया था। उनका कहना है कि बाबा साहब की बदौलत ही दलित, मुस्लिम, पिछड़ों व महिलाओं को सम्मान से जीने का हक मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश मे फैसन हो गया है अम्बेडकर अम्बेडकर बोलने का। अगर इतना भगवान का नाम लेते तो स्वर्ग में चले जाते। यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।


