बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर गरीब, शोषित और युवा वर्ग के रोल मॉडल : टीपी शर्मा

भास्कर न्यूज | अमृतसर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच सचिव टीपी शर्मा की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन पर बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान लिखकर हम सभी को एक समान का अधिकार दिलाया है। बाबा साहेब गरीब, शोषित व नौजवान वर्ग के रोल मॉडल हैं। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने युवाओं को बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अखिलेश बाबू, अमित, औंकार, पिंक राज व अन्य रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *