भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी धानापायली गांव में सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किया। भवन निर्माण पर 4 लाख रुपए खर्च हुए। सामाजिक बंधुओं की मांग पर विधायक मंडावी ने भवन निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता रेखा मेश्राम ने जमीन दान में दी। रेखा मेश्राम ने ही अपने विवेक से बाबा साहब आंबेडकर और बोधिसत्व भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियां भी बनवाईं। विधायक ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा है। उनके लाखों अनुयायी आज भी दुनिया में हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान दिया, जिससे देश का कानून चलता है। उन्होंने ऊंच-नीच, जाति-धर्म से ऊपर उठकर संवैधानिक मूल्यों के साथ चलने का संदेश दिया। मूर्तियों पर पुष्पहार अर्पित कर पूजा की: कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक बंधुओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद भगवान बुद्ध और बाबा साहब की मूर्तियों पर पुष्पहार अर्पित कर पूजा की गई। विधायक मंडावी ने भवन का विधिवत लोकार्पण किया और सामाजिक बंधुओं को सुपुर्द किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, सरपंच राजू परतेती, रेखा मेश्राम, पन्ना मेश्राम, राजकुमार ध्रुव, विमल दास साहू, लोकदीप बोरकर, देवेंद्र कुंजाम, सुनील चौरे, उत्तम दामले, जितेंद्र रंगारी, शांति लाल चौरे, किरण प्रकाश, हुमन साहू, हरीश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक बंधु मौजूद थे।


