बायोटेक के स्टूडेंट्स ने पूरी की अपनी इंटर्नशिप

अमृतसर| डीएवी कॉलेज के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के सात स्टूडेंट्स ने अपनी इंटर्नशिप ट्रेनिंग डॉ पूरी लेबोरेटरी में मुकम्मल की। इस ट्रेनिंग में उन्होंने हिस्टलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी और बायो केमिस्ट्री का बारीकी से अध्ययन किया। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने इन स्टूडेंट्स का अभिनंदन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल ने बताया कि इन स्टूडेंट्स ने लैब्स में बढ़िया कार्य किया और टेस्टिंग के टूल्स सीखें और जाने हैं। इंटर्नशिप एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जो हमें प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देता है। जिससे हमें एक्सपोजर मिलता है जो सबसे महत्वपूर्ण है। इंटर्नशिप में मिले अनुभव से स्टूडेंट्स को नौकरी करने के लिए जरुरी अनुभव और जानकारी प्राप्त होती है। कॉलेज स्टूडेंट्स को स्किल्स और इंटर्नशिप दोनों ही प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर आईआईसी कन्वीनर डॉ मनप्रीत कौर, विभाग मुखी डॉ विकास गुप्ता, प्रो संदीप कुमार शर्मा, प्रो शिवानी सनन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *