बारहवीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम 15 फरवरी से 15 मार्च तक होंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से प्राइवेट तौर पर अपीयर होने वाले बारहवीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अनुसार प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए 15 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनके लिए सेंटर थ्योरी एग्जाम वाला ही रहेगा। यह प्रैक्टिकल एग्जाम उन स्टूडेंट्स के आयोजित किए जाएंगे। जिन्होंने 2022, 2023 और 2024 में रिपिट इन प्रैक्टिकल, थ्योरी और प्रैक्टिकल में रिपिट या फिर परीक्षा ही न दी हो। इन स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल असेस्मेंट और इंटरनल असेस्मेंट आयोजित नहीं की जाएगी। प्रोजेक्ट असेस्मेंट और इंटरनल असेस्मेंट के अंक थ्योरी एग्जाम में हासिल अंकों के आधार पर दिए जाएंगे। वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं है, उनके लिए कोई प्रोजेक्ट या आंतरिक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, 2025 की सैद्धांतिक परीक्षा में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की आनुपातिक गणना की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त होंगे रीजनल दफ्तर द्वारा इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त किए जाएंगे। स्कूल किसी भी सूरत में एक्सटर्नल एग्जामिनर को नियुक्त नहीं करेंगे। वहीं, आंसर बुक्स भी रीजनल दफ्तर द्वारा ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम के संबंध में अंक उसी दिन ही अपलोड करने होंगे। इस संबंध में एसओपी और गाइडलाइंस पहले ही जारी की जा चुकी हैं। रीजनल दफ्तर द्वारा स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार की जाएंगी। जोकि सेंटर के अनुसार लिस्ट बनाएंगे जिन्होंने प्रैक्टिकल में अपीयर होना है। सेंटर द्वारा स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल की तारीख और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे कि वो अपनी तैयारी कर सकें। वहीं, स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल के अंकों को तय समय पर अपलोड भी करना होगा। जिससे कि किसी भी तरह की देरी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *