धमतरी| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं छात्रों की वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। सोमवार को 12वीं का रसायन शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा की परीक्षा हुई। 39 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। धमतरी ब्लॉक में 16, कुरूद में 9, मगरलोड में 5, नगरी ब्लॉक में 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दिलाई।


