बारहवीं बोर्ड परीक्षा, उड़नदस्ता की दबिश, नहीं मिले नकलची

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 12वीं) के तहत सोमवार को गणित एवं औद्योगिक संगठन के मूल तत्व विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित दल ने सहायक संचालक यूआर चंद्राकर, एमआईएस प्रशासक सतीश कुमार यदु के साथ विकासखंड कवर्धा के प्रमुख केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण किए गए केंद्रों में पीएम श्री सेजेस उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम कवर्धा, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा सेजेस कवर्धा (रानी दुर्गावती चौक) शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती पाई गई। कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन एवं बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था मिली। किसी भी केंद्र में नकल या अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया। उड़नदस्ता दल के अनुसार ऐसे परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही। उन्होंने बताया कि केंद्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्लूकोज, ओआरएस और प्राथमिक उपचार सामग्री भी उपलब्ध रखी गई थी। बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों और अभिलेखों का संधारण भी नियमानुसार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *