बारां कलेक्टर ने ‘पंच गौरव’ योजना पर दिए निर्देश:जिले के पर्यटन, उत्पादों व खेलों को मिलेगी विशिष्ट पहचान

बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ‘पंच गौरव’ योजना के तहत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में चिह्नित पर्यटन स्थलों, उत्पादों, खेलों और फसलों के विकास के संबंध में निर्देश दिए। इस योजना के तहत रामगढ़ क्रेटर (पर्यटन स्थल), लहसुन (उत्पाद), फुटबॉल (खेल), चिरौंजी (उपज) और लहसुन (फसल) को विशिष्ट पहचान दिलाने पर जोर दिया गया।
अपने कक्ष में बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि इन ‘पंच गौरव’ को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, इनकी गुणवत्ता और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि ‘पंच गौरव’ योजना से जिले में पर्यटन और खेल का विकास होगा। इसके अतिरिक्त, लहसुन और चिरौंजी उत्पादकों को भी इसका लाभ मिलेगा। कलक्टर ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और इस योजना के माध्यम से जिले को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *