बारां में गर्ल्स कॉलेज के पीछे नशा तस्कर पकड़ा:चेकिंग के दौरान दबोचा, 4 किलो गांजा बरामद

बारां जिले की अटरू थाना पुलिस ने 4 किलो 17 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष अभियान ‘नशा विनाश’ के तहत की गई।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि एएसपी राजेश चौधरी और अटरू सीओ रामानंद यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। अटरू थानाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गर्ल्स कॉलेज के पीछे बरला रोड पर आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 17 ग्राम गांजा मिला।
आरोपी की पहचान 39 वर्षीय ईश्वरसिंह पुत्र शिवसिंह के रूप में हुई है, जो रनायरा केलवा, थाना बडौद, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अटरू थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच थाना कवाई को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *