बारां में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार:गंभीर हालत में कोटा रेफर, पुरानी रंजिश के चलते किया हमला; फरार बदमाशों की तलाश

बारां शहर के घंटाघर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में तीन युवकों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल युवकों की पहचान मुरली जी मंदिर क्षेत्र निवासी मनीष, अनिल और प्रदीप वाल्मीकि के रूप में हुई है। ये तीनों युवक बाइक पर जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के आरोपियों ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया गया। हमले में तीनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों गुट एक ही समाज से संबंधित हैं और उनके बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी। आज इसी रंजिश के चलते एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को घंटाघर क्षेत्र में रोककर हमला कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, किसी भी घायल पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *