बारात का इंतजार कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:इधर-उधर भागते रहे; दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 लोग घायल

मालपुरा कस्बे से करीब 8 किमी दूर एक रिसॉर्ट में गुरुवार दोपहर को दुल्हन के शादी समारोह में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा – तफरी मच गई। लोगों ने इधर उधर छिपकर और भागकर जान बचाई, फिर भी मधुमक्खियों के हमले में दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 महिला-पुरुष, बच्चे घायल हो गए। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर शाम को उनका इलाज कर छुट्टी दे दी। बारात का इंतजार कर रहे थे लोगों ने बताया कि आज मालपुरा निवासी प्रभुलाल विजयवर्गीय की बेटी की शादी थी। शादी समारोह का कार्यक्रम मालपुरा से करीब 7-8 किमी दूर अजमेर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में है। दुल्हन पक्ष के लोग शादी की खुशियों में व्यस्त थे। बारात का इंतजार कर रहे थे। दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 घायल इस दौरान आसपास मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियां आई और लोगों पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए इधर-उधर भाग छूटे। फिर भी मधुमक्खियों के हमले में दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 महिला-पुरुष, बच्चे घायल हो गए। मधुमक्खियों ने उनके डंक मारकर घायल कर दिया। बाद में उन्हें मालपुरा के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *