हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र के अजीतपुरा में बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन युवक लापता हो गए। वहीं, एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। बोलेरो सवार सभी बारात में शामिल होने के लिए सागड़ा (भिरानी, हनुमानगढ़) जा रहे थे, सभी दूल्हे के दोस्त थे। भिरानी थाना सीआई लखवीर सिंह ने बताया- घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। गाड़ी के अंदर पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया। जिसकी पहचान अनुराग (19) निवासी कानावासी, सादुलपुर के रूप में हुई। वहीं रात 10 बजे क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला। जिसमें एक युवक आशीष का शव मिला। वहीं, लापता युवकों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 9 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद शनिवार शाम 4 बजे दूसरे युवक अमित (24) पुत्र भीमाराम का शव बाहर निकाल लिया गया। भिरानी सरपंच रामनिवास ने बताया- ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नहर में गाड़ी गिर गई है। जिसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला व प्रशासन को सूचना दी। देखें हादसे के बाद के PHOTOS… दोस्त की बारात में सागड़ा जा रहे थे
भिरानी एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया- कानावासी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र विजय सिंह की 20 फरवरी को शादी थी। बारात कानावासी से सागड़ा जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए कानावासी निवासी आशीष चबरवाल और अनुराग पुत्र मुकेश, बेजवा के मुकेश पुत्र नेतराम, अमित पुत्र भीमाराम और आशीष पुत्र रघुवीर निकले थे। अजीतपुरा के पास नहर में गिरी बोलेरो
पांचों युवक बोलेरो में थे। बारात में जाते समय अजीतपुरा के पास बोलेरो बेकाबू हो गई और रसलाना वितरिका नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दो के शव मिले, एक को बचाया
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अनुराग को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि आशीष और अमित की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बेजवा निवासी मुकेश, आशीष लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा विभाग से गोताखोरों की बाकी दो युवकों की तलाश कर रही है। गोताखोर सतपाल ने बताया- दोपहर तक घटनास्थल से 5 किमी का एरिया कवर कर लिया। शनिवार शाम 4 बजे अमित का शव बरामद कर लिया गया। बाकी दो की तलाश जारी है। गोताखोरों की टीम में शहजाद खान, सतपाल सिंह, किस्मत अली, जुगल किशोर, मनोज और चरण सिंह शामिल है। … यह भी पढ़े पार्वती नदी में नहाने उतरे चार दोस्त बहे, मौत:डेढ़ किलोमीटर दूर मिले शव; विक्रम बोला-तौलियां डालकर दो को बचाया, भाई बह गया कोटा में इटावा के खातोली थाना क्षेत्र में पार्वती नदी (छुआरी धाम) में नहाने उतरे सात दोस्तों में से चार बह गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)


