बारात में बज रहा था DJ, अचानक आया करंट:डीग में 5 बच्चे झुलसे, दो अलवर रेफर; 11केवी लाइन से छूने के कारण हादसा

डीग जिले के नियामतपुर गांव में बारात के DJ में करंट आने से से पांच बच्चे झुलस गए। पांच में से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी तीन बच्चे शहर के एक अस्पताल में हैं। घटना गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे की है। नियामतपुर गांव के रहने वाले बृजकिशोर ने बताया- परिवार में रामकिशोर और श्रीराम की बेटियों की शादी थी। बारात गुरुवार दोपहर को आई थी। बारात निकलने के दौरान DJ बज रहा था। गांव से निकलते समय DJ में 11kV का करंट आ गया, जिससे DJ पर बैठे पांचों बच्चे झुलस गए। इनमें मेरा बेटा बादल (14) और बावेकर खेरली का रहने वाला अंकित (13) बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अलवर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बृजकिशोर ने बताया- बारात कठूमर के पास अरुआ से आई थी और जब यह घटना हुई तो बारात की निकासी निकल रही थी।। बादल और अंकित के सिर, गर्दन और पीठ जल गए। दोनों घायल के पिता मजदूरी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *