बारिश के बाद जिले में घना कोहरा,विजिबिलिटी@50 मीटर:2 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट,अब तापमान में गिरावट की भी संभावना

सीकर में शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के बाद रात को भी जिले में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। देर रात से ही जिले में घना कोहरा छा चुका है। इस कोहरे के चलते आज सुबह विजिबिलिटी भी 50 मीटर रही। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज और कल जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 11. 5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 12.3 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को जिले में कई इलाकों में 2 इंच से ज्यादा बारिश भी हुई थी। सीकर में बीती शाम 5 बजे बाद से आज सुबह तक पलसाना में 12,सीकर ग्रामीण में 4, रामगढ़ शेखावाटी में 7, लक्ष्मणगढ़ में 3, फतेहपुर में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि आज बारिश होने की संभावना कम है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल सीकर में अब चार से पांच दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर में आज 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब बारिश की गतिविधियां थमने के बाद जिले में एक बार फिर तेज सर्दी का असर शुरू होगा। मौसम साफ रहने के साथ ही यहां पर रात का पारा एक बार फिर सिंगल डिजिट में पहुंच जाएगा। जिससे कि जिले में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *