राजनांदगांव| जिले में बारिश थमी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं उमस भी परेशान कर रही है। सोमवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर में काले बादल छा गए। लेकिन बारिश नहीं हुई। इधर अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश थमने के बाद भीषण उमस भी परेशान कर रही है। फिलहाल बारिश थमे रहने की संभावना है।