बारूदरो डैम में झारखण्ड आंदोलनकारियों का हुआ वार्षिक सम्मेलन और वनभोज

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर के मुरुमडीह स्थित बारूदरो डैम किनारे शुक्रवार को झारखण्ड आंदोलनकारी रक्षा संघ का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की देखरेख केंद्रीय अध्यक्ष आंदोलनकारी जीतमोहन मुर्मू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। सम्मेलन में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आंदोलनकारियों ने भाग लिया और राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय अध्यक्ष जीतमोहन मुर्मू ने कहा कि नाम के आगे लगने वाली झारखण्ड आंदोलनकारी की उपाधि किसी सम्मान से कम नहीं है। यह पहचान संघर्ष और बलिदान की देन है, जो बार-बार नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आंदोलनकारी संगठित होकर अपने अधिकार और जीविकोपार्जन के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करें। उन्होंने रांची चलो आंदोलन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए कोल्हान के प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड एवं जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए, ताकि आंदोलन को मजबूत और संगठित रूप दिया जा सके। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें राजनगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सीताराम महतो, महासचिव लालमोहन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुसेन महतो एवं संयोजक मोहित कैवर्त वहीं गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष लोकेश्वर टुडू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र टुडू एवं सरायकेला खरसावां जिला कोषाध्यक्ष चंदन महतो को बनाया गया। अंत में सभी आंदोलनकारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया तथा वनभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सम्मेलन में कामेश्वर मिश्रा, धनुराम मुर्मू, द्रौपदी मुर्मू, लक्ष्मीनारायण महतो, जयंत कुमार पाल, बीरेंद्र पान, शंकर महतो, शिबू सोरेन, हेमंत कुमार मंडल, केदार महतो आदि कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *