बार एसोसिएशन के चुनाव:वकीलों में उत्साह, बांसवाड़ा में 433 वकील मतदाताओं में अब तक 180 ने डाला वोट,अध्यक्ष के लिए 4 में टक्कर

बांसवाड़ा में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें जिले के वकीलों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोर्ट परिसर में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा है और वकील हार जीत के अनुमान लगाने में व्यस्त हैं। जिले में 433 वकील मतदाता हैं, इनमें अब तक 180 वकीलों ने मतदान कर लिया है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतगणना और बाद में परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव में सह सचिव पद के लिए सुमित पटेल एक मात्र कैंडिडेट होने से उनका पहले ही चुनाव हो गया। साथ ही उपाध्यक्ष भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब मैदान में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और सदस्य के पद के लिए चल रही है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर गौरव उपाध्याय, रणछोड़ पाटीदार, तस्लीम अहमद और जयपाल सिंह डाबी के नाम हैं। वहीं दूसरे खास सचिव पद के लिए जितेंद्र सिंह राव, तरुण अड़ीचवाल और हिरेन पटेल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से पूरी कराई जा रही है, इसमें निर्वाचन अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वकील कतारबद्ध तरीके से मतदान कर रहे हैं। प्रत्याशी अधिक से अधिक वोटर को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *