बार एसोसिएशन नाथद्वारा के शुक्रवार को चुनाव सम्पन्न हुए जहां संदीप सिंह राव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। निर्वाचन अधिकारी सुनील सनाढ्य व सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपक पालीवाल व योगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बार एसोसिएशन नाथद्वारा के चुनाव वर्ष 2025 के लिए चुनाव सम्पन्न हुए जहां संदीप सिंह राव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर आलोक सनाढ्य एवं संदीप सिंह राव के बीच चुनाव हुआ। चुनाव में कुल 148 अधिवक्ताओं में से 140 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आलोक सनाढ्य को 62 मत व संदीप सिंह राव को 78 मत प्राप्त हुए। 16 मत से संदीप सिंह राव विजयी रहे। वही उपाध्यक्ष पद पर मुकेश त्रिपाठी को 63 मत व सुरेश पालीवाल को 77 मत मिले जहां उपाध्यक्ष पद पर सुरेश पालीवाल 14 मत से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र जोशी को 80 मत व निखिल सनाढ्य को 59 मत प्राप्त हुए जिस पर कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र जोशी 21 मत से विजयी रहे। सचिव पद पर मनमोहन पालीवाल, सह सचिव नंदलाल रेगर, प्रवक्ता मयंक पालीवाल, खेल मंत्री रवि लोधा, पुस्तकालय अध्यक्ष विक्की यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।


