बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कमेटी की घोषणा:जस्टिस जे. आर. मिड्ढा को हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी की कमान

राजस्थान स्टेट बार काउंसिल के चुनावों के लिए हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक्टिंग सेक्रेटरी विकास ढाका की ओर से सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, इस कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए गठित इस 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति में शामिल विधिवेत्ता: चेयरपर्सन: जस्टिस जे. आर. मिड्ढा (रिटायर्ड) सदस्य: जस्टिस महेंद्र माहेश्वरी (रिटायर्ड) और जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला (रिटायर्ड) ऑब्जर्वर: जस्टिस मनोज कुमार गर्ग (रिटायर्ड) रिटर्निंग ऑफिसर: डॉ. सचिन आचार्य, सीनियर एडवोकेट सचिव: मधुर भूटानी अतिरिक्त सचिव: ऋतिक सेजवाल आपत्ति और नामांकन की प्रक्रिया चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए समिति ने कमेटी में शामिल पदाधिकारियों के संपर्क विवरण भी साझा किए हैं। मतदाता सूची या नामांकन फॉर्म से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति को ईमेल के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक ईमेल आईडी भी साझा की गई है। इसके अतिरिक्त, बार काउंसिल के सदस्य अपनी किसी भी अन्य बात या प्रतिवेदन को कमेटी तक पहुँचाने के लिए rajasthanbcelection2026@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। समिति का कार्यालय हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी का आधिकारिक कार्यालय बार काउंसिल ऑफ राजस्थान, राजस्थान हाईकोर्ट कैंपस, झालामंड, जोधपुर में रहेगा। चुनाव के संबंध में होने वाली सभी आधिकारिक गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *