बार-बैंच गतिरोध के बीच जयपुर पहुंचे CJI सूर्यकांत:साइबर सिक्योरिटी सेमिनार का उद्घाटन किया, CM ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने जयपुर में 3 दिवसीय साइबर सिक्योरिटी सेमिनार का उद्घाटन किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CJI सूर्यकांत का पारंपरिक राजस्थानी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। CJI ऐसे समय में जयपुर आए हैं, जब प्रदेश में शनिवार को वर्किंग डे घोषित करने को लेकर बार और बेंच में गतिरोध बना हुआ है। पिछले साल दिसंबर में जैसलमेर में CJI की उपस्थिति में हाईकोर्ट की पूर्णपीठ की बैठक में साल 2026 से प्रत्येक माह के 2 शनिवार (पहला और तीसरा) को वर्किंग डे रखने का फैसला हुआ था। इस फैसले के विरोध में वकीलों ने स्वैच्छिक कार्य बहिष्कार किया। जनवरी महीने के तीसरे और फरवरी के पहले शनिवार को जज सुनवाई के लिए कोर्ट रूम में बैठे रहे, लेकिन वकील विरोध स्वरूप कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। अब देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS..
पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *