विधानसभा में उद्योग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बीजेपी विधायक महंत बालकनाथ के आरोपों पर सदन में नोकझोंक हो गई। बालकनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- आपकी सरकार ने तो 50 लाख रुपए गोहत्यारों को दिए थे। गहलोतजी की सरकार थी। आपको याद है क्या? आपके गहलोतजी ने जो उदयपुर के अंदर हिंदू भाई की हत्या हुई थी, उसके आरोपियों को बचाने का काम किया। आपकी सरकार के अंदर क्या हुआ था? अनुदान मांगों पर बहस के दौरान AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चाइनीज रोबोट को खुद का बताने से जुड़े विवाद का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने बहस में कहा- दिल्ली में हो रही एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने नकली रोबोट पेश करके देश की प्रतिष्ठा गिराई। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है कि यह हो क्या रहा है, यह गलत है। मेहर ने कहा- आपको गांधी जी से इतनी तकलीफ है तो नोट से उनकी तस्वीर हटा दीजिए। नरेगा से उनका नाम हटाने से क्या होगा। मेहर ने आगे कहा- हमारा युवा नशे में बर्बाद हो रहा है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है। इस बात पर भी सोचना चाहिए। उद्योग, युवा और खेल की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने ऑनलाइन सट्टे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। चांदना ने कहा- राजस्थान के युवाओं के सामने आज बेरोजगारी, नशे और ऑनलाइन सट्टे की चुनौती है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार तीन-चार महीने पहले ऑनलाइन सट्टा बंद करने का बिल लाई,ऑनलाइन सट्टा चालू किसने किया? इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए ऑनलाइन सट्टा गेमिंग कंपनियों ने भाजपा को करोड़ों रुपए का चंदा दिया, जो युवाओं का खून चूस रही है। भारत सरकार ने ऑनलाइन सट्टे पर बैन लगाया, लेकिन यह आज भी चल रहा है। चांदना ने कहा- छोटे-छोटे गांव में नशा पहुंच गया है। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं। इससे एक नई प्रवृत्ति और पनप गई है। ऑनलाइन सट्टे में युवा पैसा हार जाते हैं, उसके बाद में साथ नशा करने लग जाते हैं, उसके बाद एक नया तंत्र चालू हो जाता है। युवा सट्टे में हारे पैसे चुकाने के लिए 10-20 रुपए सैकड़ा पर पैसा उधार लेने लग जाते हैं। नशे और ऑनलाइन सट्टे की प्रवृत्ति वाले बच्चों पर पैसा चुकाने का दबाव रहता है। इससे मर्डर तक हो रहे हैं। इस तरह की शिकायतों का अभियान चलाएं, कौन ज्यादा ब्याज लेकर शोषण कर रहा है। युवा सुसाइड कर रहा है, मर्डर भी हो रहे हैं। पुलिस केवल बजरी के ट्रक गिनने में व्यस्त है। स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का वॉकआउट
इससे पहले विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी के बाद सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक प्रशांत शर्मा ने अचरोल (जयपुर) में सैटेलाइट अस्पताल बनाने और सीएचसी अचरोल की बिल्डिंग बनाने पर सवाल पूछा था। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा- इनका सैटेलाइट हॉस्पिटल हेरिटेज बिल्डिंग पर है। उसमें नया कुछ नहीं बना सकते। हम जेडीए को नई जमीन के लिए लिख चुके। जेडीए से जमीन मिलने के बाद हम अच्छी लोकेशन पर सैटेलाइट अस्पताल बनाएंगे। मंत्री बोले- आपके बार-बार खड़े होने से विधायकों का समय कम होता है
मंत्री के जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- आप कन्फ्यूज हो गए, आमेर की नहीं अचरोल की पूछ रहे हैं। आप आमेर की बता गए। खींवसर ने कहा- इनकी विधानसभा सीट आमेर ही है। नेता प्रतिपक्ष आपको मेरा छोटा सा सुझाव है। आप हर सवाल पर खड़े हो जाते हो तो आपके विधायकों का समय कम हो जाता है।
जूली ने कहा- आपसे प्यार ज्यादा है। इसलिए खड़ा हुआ हूं कि आप आमेर और अचरोल में फर्क नहीं समझ पा रहे थे। आज मेरा खड़ा होने का मन नहीं था। खींवसर ने कहा- सैटेलाइट अस्पताल आमेर है, बात आमेर विधानसभा की है। जूली ने कहा- अचरोल में जो सैटेलाइट अस्पताल मंजूर हुआ, उसे शिफ्ट कर दिया। उसे आप वापस करेंगे क्या?
इस सवाल का जवाब नहीं देने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट किया। वार-पलटवार का दौर चला
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के बीच वार-पलटवार का दौर चला। मामला नोहर (बीकानेर) में बायपास का अलाइन्मेंट बदलने से जुड़े सवाल से जुड़ा था।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि नए अलाइन्मेंट के हिसाब से काम शुरू हो चुका है। कोई आपत्ति है तो जांच करवा लेंगे। पहले अलाइन्मेंट पर किसानों की आपत्ति के कारण जमीन नहीं मिली। इसलिए नया अलाइन्मेंट बनाकर काम किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- यह गंभीर मामला है। इसमें ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भी लग चुका है। इसमें जिस तरह जवाब दिया जा रहा है वह गुमराह करने वाला जवाब है। किसानों का विरोध था किस तारीख को आया? लागत बढ़ी है इसकी पेनल्टी किस पर लगाएंगे? पहले वहां फ्लाइओवर बनना था, अब टी बनेगी तो एक्सीडेंट बढ़ेंगे, कौन जिम्मेदार होगा? विधानसभा में बहस की PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें
राज्यवर्धन बोले- सरकार की नीति स्पष्ट, नीयत साफ:कहा- प्रदेश में राइजिंग राजस्थान से निवेश ग्राउंडिंग बढ़ी, निवेश और उद्योग में आई तेजी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….


