भास्कर न्यूज | मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के टोला बिडंडा में आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा एवं बिडंडा सरना समिति के सहयोग से संविधान निर्माता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ के बाद फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र सहित अन्य प्रखंड क्षेत्र के 8 बालक टीम और 8 बालिका टीम कुल 16 टीम भाग ली। वहीं बालक टीम बिडंडा विजेता रहा तो उपविजेता -उचरी और बालिका टीम बीरबंधा विजेता तो उपविजेता -कूदरूम टीम रहा। वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा दंडाधिकारी के रूप में मझिआंव मनरेगा जेई राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्त किया गया था। खेल में कोई खलल न पैदा हो जिसके लिए मझिआंव थाना एसआई संजय मुंडा को दल बल के साथ प्रतिनियुक्त किया गया था। इस संबंध में रामपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान ने कहा कि सरना समिति के सहयोग से संविधान निर्माता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। इस आयोजन से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। साथ ही कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ता है और इसके साथ-साथ खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सह गढ़वा रंका पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री गिरजानंदन उरांव एवं रामपुर पंचायत मुखिया कुमारी छाया, आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा सचिव -प्रदीप उरांव, उपाध्यक्ष -महेंद्र उरांव, कैलास उरांव, सदस्य -पंचन उरांव, उमेश उरांव, मुखलाल उरांव, जगदीश उरांव, राहुल उरांव, शिवपूजन उरांव, रविंद्र उरांव, रामपुर बिडंडा के प्रदीप उरांव, सनोज उरांव, अमर उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


