बालाघाट में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत:धुरेड़ी के दिन हादसा, एक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

बालाघाट जिले में धुरेड़ी के दिन एक सड़क हादसे में 30 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार दोपहर लांजी थाना क्षेत्र के कालीमाटी नहर मार्ग पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में साहेकी निवासी किलेश उईके की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर दूसरे बाइक चालक लांजी निवासी भूपेश सातपुते गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लांजी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई लांजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *