बालाघाट में भाजपा संगठन चुनाव की रायशुमारी:37 मंडलों के अध्यक्ष को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक और जिला प्रभारी ने की रायशुमारी

बालाघाट जिले में भाजपा संगठन के चुनाव के प्रथम चरण में जिले के सभी 1675 बूथों पर बूथ अध्यक्ष और समितियों का गठन हो गया है। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। भाजपा संगठन से मिली जानकारी अनुसार 11 और 12 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षक बैतूल के पूर्व विधायक अल्केश आर्य और जिला चुनाव प्रभारी राघवेन्द्र गौतम ने बूथों से आए नामों पर मंडल सहयोगी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष से रायशुमारी कर रहे हैं। इसके बाद मंडल अध्यक्ष के लिए एक नाम तय किया जाएगा और प्रदेश नेतृत्व की सहमति पर मंडल अध्यक्ष की घोषणा 14 या 15 दिसंबर को की जा सकती है। बालाघाट में मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंडल सहयोगी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष और निर्वतमान मंडल अध्यक्षों, 11 दिसंबर को बालाघाट पहुंचे और पर्यवेक्षक और जिला चुनाव प्रभारी से मुलाकात कर अपनी-अपनी राय दी। जिला प्रभारी रामकिशोर कावरे ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व के तहत हो रही चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण में जिले के 1675 मतदान केन्द्र पर बूथ अध्यक्ष और समिति का गठन किया गया। जबकि दूसरे चरण में मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन, पार्टी के विधान अनुसार, सर्वसम्मति से किया जाना है। मंडल अध्यक्ष के लिए मंडल सहयोगी को मिले नाम पर मंडल सहयोगी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष से रायशुमारी की जा रही है। जिसमें 11 दिसंबर को 17 मंडलों में और गुरुवार को शेष 20 मंडलों से आए नामों के पैनल में एक नाम पर प्रदेश नेतृत्व की सहमति से मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पहले थे 23, अब हो गए 37 मंडल संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के 23 मंडल थे, लेकिन कार्यदृष्टि से भाजपा ने 14 नए मंडलों की रचना की है, अब जिले में 37 मंडल हो गए है। जिसमें बैहर में मंडई, लांजी में कारंजा, माटे और बिसोनी, परसवाड़ा में मझगांव, समनापुर और रजेगांव, बालाघाट में बालाघाट उत्तर, मोहगांव, वारासिवनी में आरंभा, तिरोड़ी तथा कटंगी में कटंगी पश्चिम, मिरगपुर और महकेपार को नया मंडल बनाया गया है। जबकि पूर्व में बैहर विधानसभा में गढ़ी, उकवा, बैहर, दमोह, मलाजखंड नगर, लांजी विधानसभा में किरनापुर, भाडरा, लांजी, भानेगांव, परसवाड़ा में लामता, परसवाड़ा, हट्टा, बालाघाट ग्रामीण, बालाघाट विधानसभा में खमरिया, भरवेली, बालाघाट नगर, लालबर्रा, वारासिवनी में वारासिवनी नगर, वारासिवनी ग्रामीण, खैरलांजी, कटंगी में तिरोड़ी, कटंगी पूर्व और कटोरी मंडल ही थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *