बालाघाट में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा:स्कूलों का बदला समय, डीईओ ने जारी किए आदेश

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मौसम परिवर्तन के कारण दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बालाघाट में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले बुधवार से चल रही शीत लहर के कारण जिले में ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के मद्देनजर, शिक्षा विभाग ने सुबह 7:30 बजे लगने वाले स्कूलों का समय बदल दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि शीत लहर और तापमान में गिरावट के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, निजी, नवोदय, सीबीएसई और अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों में सुबह की पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। इससे पहले कोई भी विद्यालय संचालित नहीं किया जाएगा। ठंड का बढ़ता प्रकोप मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जिले में ठंड का असर गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। शनिवार को सुबह से ही ठंड का असर महसूस किया गया, और जैसे-जैसे दिन ढलता गया, ठंड बढ़ती गई। शीत लहर के चलते जिले के कई क्षेत्रों, जैसे बैहर, बिरसा, मलाजखंड, लांजी और तटीय इलाकों में लोग ठंड से कांपते नजर आए। नगरपालिका की अलाव व्यवस्था ठंड से बचाव के लिए नगरपालिका ने शहरी क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था की है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *