बालाघाट में श्रीमद भागवत कथा 18 दिसंबर से:मंगल कलश यात्रा से शुरुआत, साध्वी भारती करेंगे कथा वाचन

बालाघाट के तुरकर भवन में बुधवार से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय आयोजन में दिव्य ज्योति जागृति परिवार के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी स्वाति भारती के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा। कार्यक्रम की जानकारी मंगलवार दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में गोपालानंद महाराज ने दी। हरिओम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 201 मंगल कलश यात्रा से कथा की शुरुआत होगी। कलश यात्रा आयोजन स्थल आंबेडकर चौक स्थित तुरकर भवन से प्रारंभ होकर काली पुतली चौक, अंहिसा द्धार, राजघाट चौक सहित प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। इसके बाद 19 दिसंबर से दोपहर एक बजे से लेकर शाम बजे तक श्रीमद कथा प्रारंभ होगी। कथा में लोक स्वास्थ्यांत्रिकी विभाग मंत्री संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, सांसद भारती पारधी, विधायक अनुभा मुंजारे, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, महेश खंजाची सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। कब कौन सा प्रसंग होगा 19 दिसंबर – भागवत महात्म्य, गौकर्ण उपाख्यान 20 दिसंबर- विदुर-सुलभा प्रसंग, उद्धव-विदुर भेंट 21 दिसंबर- ध्रुव-प्रहलाद प्रसंग 22 दिसंबर- गंगा अवतरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 24 दिसंबर- नामकरण संस्कार, श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं 24 दिसंबर- गोवर्धन पूजन, कंस उद्धार 25 दिसंबर- सुदामा पर कृपा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *