बालाघाट में 9000 लोगों ने किया सूर्य नमस्कार:कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की तबीयत बिगड़ी, तुरंत दी मेडिकल सहायता

स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को बालाघाट के मुलना मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। इसमें करीब 9 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई, जिसके बाद स्वामी विवेकानंद के विचारों और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार, कलेक्टर मृणाल मीणा, आईजी संजय कुमार समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगासन है, जिसे करने से सम्पूर्ण योग का लाभ मिलता है। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के विचारों को न सिर्फ सुनने, बल्कि उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि यह आयोजन शासन के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओजस स्कूल के प्राचार्य व्यंकटेश कलुरी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई, वहीं कलुरी ने बताया कि उनकी दो दिन से तबीयत खराब थी। सूर्य नमस्कार के पहले ही उन्हें चक्कर आ गया था। दरअसल, एक दिन पहले बिछाई गई मैट ओस के कारण गीली हो गई थी। फिर भी स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। फोटे में देखें सूर्य नमस्कार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *